रतनपुर

वित्तीय साक्षरता तथा निवेशक जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन……शासकीय महामाया महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने लिया लाभ

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय, रतनपुर में 28 फरवरी 2022 को मुम्बई स्टॉक एक्सचेंज तथा महाविद्यालय के कैरियर गाइडेंस सेल एवं वाणिज्य विभाग के द्वारा वित्तीय साक्षरता तथा निवेशक जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैरियर गाइडेंस सेल की संयोजक डॉ जया चावला ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जफरुद्दीन ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में डिजिटल लेन देन से संबंधित सुविधाएं तथा सावधानियों के विषय में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बचत तथा समझदारी पूर्ण निवेशों के अवसरों के बारे में भी बताया।

आज के समय में म्यूच्यूअल फण्ड की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में विद्यार्थियों को जागृत किया गया कि कैसे वे अपनी छोटी छोटी बचतों से अपने भविष्य की आय को बढ़ा सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार लहरे ने कैरियर गाइडेंस सेल तथा वाणिज्य विभाग को विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी और बताया कि आज के समय की मांग है कि हमारे विद्यार्थी बचत तथा निवेश की बारीकियों को समझें। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष कमल सिंह पुसाम, सूरज नामदेव, जंतु विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार राय तथा सभी संकायों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...