रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज भी मिले 2551 नए पॉजिटिव मरीज….लगातार बढ़ रहा संक्रमण का दायरा

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर-प्रदेश में कोरोना की गति कम होने का नाम ही नही ले रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्पीड बीते कुछ दिनों औसतन 2000 प्लस है। शासन प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी इन आकड़ो में कमी नहीं आ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात तक प्रदेश में 2551 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिनमे सबसे अधिक राजधानी से 358 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। वहीं रायगढ़ में 351, जांजगीर में 244, दुर्ग में 190, राजनांदगांव में 122, बालोद में 110, बिलासपुर में 121, कोरबा में 116, दंतेवाड़ा में 139 बेमेतरा में 22, कबीरधाम में 44, धमतरी में 78, बलौदबाजार में 53, महासमुंद में 40, गरियाबंद में 37, मुंगेली में 30, सरगुजा में 76, कोरिया में 36, सूरजपुर में 42, बलरामपुर में 23, जशपुर में 23, बस्तर में 75, कोंडागांव में 62, सुकमा में 31, कांकेर में 58, नारायपुर में 28 और बीजापुर में 31 नये मरीज मिले हैं।

इन मरीजो को मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 116153 हो गई। इस बीच राहत की बात यह है। कि गुरुवार को 2235 मरीजो का डिस्चार्ज हुआ है। जिनके बाद अब तक प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 84699 हो गई है। जबकि अब भी प्रदेश में 30468 एक्टिव मरीज है। जिनका उपचार चल रहा है। इधर बीते 24 घन्टो में प्रदेश के अलग अलग जिलों से 14 संक्रमितों के मौत का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे रायपुर और दुर्ग में 5-5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं, सूरजपुर, बालोद, बेमेतरा और बलौदाबाजार के 1-1 संक्रमितों की मौत हुई है। जिसके साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वालों मरीजो की संख्या 986 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द...