कोटा

25 वर्षीय युवक की 5 दिन बाद फाँसी पर लटकी मिली लाश ….. पुलिस जाँच में जुटी

प्रेम सोमवंशी

कोटा – बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम सोनसाय नवागांव में 25 फरवरी से बिजली के काम से घर से निकले युवक की गांव के पहाड़ में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। पहाड़ के ओर गए ग्रामीण ने गांव के एक युवक की लाश को फांसी पर लटकते हुए देखा जिसकी जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। जिसके बाद परिजन पहाड़ में जाकर कर देखा तो श्याम लाल सौता की लाश फाँसी पर लटकी हुई थी जिसकी सूचना परिवार वालों ने बेलगहना चौकी पुलिस को दी मौके पर पहुँचकर बेलगहना चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मृतक श्याम लाल सौता पिता मैकुलाल सौता उम्र 25 वर्षीय निवासी सोनसाय नवागांव ने अज्ञात कारणों से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली

मंगलवार को सुबह गांव के एक व्यक्ति ने मृतक की लाश सोनसाय नवागांव के गजदोंगरा पहाड़ मे देखा। जिसकी सुचना परिजनों ने बेलगहना चौकी को दी। बेलगहना पुलिस मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर। परिजनों का बयान दर्ज किया। मृतक ने आत्महत्या किन कारणों के चलते की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है मृतक श्याम ने अपने पिता को 25/2/2022 दिन शुक्रवार को बिजली के काम से टेंगनमाड़ा जा रहा हूं कहकर घर से निकला था जो वापस नहीं आया। पुलिस की जाँच उपरांत पता चल सकेगा कि युवक ने फाँसी किन कारणों से लगाई है

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द...