रायगढ़

रायगढ़: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात…पिता ने 6 वर्षीय बेटे की कुएं में डुबोकर की हत्या, घरेलू विवाद और मानसिक तनाव बनी वजह,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामढोंढी भदरापारा में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से जूझ रहे एक निर्दयी पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की कुएं में डुबोकर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना रविवार 8 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। आरोपी विनोद महेश्वरी अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह जब उसके भाई मनोज महेश्वरी मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने पहुंचे, तो कुएं के भीतर से विनोद की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों को बुलाने पर आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने बेटे को हत्या की नीयत से कुएं में फेंक दिया और फिर स्वयं अंदर उतरकर पानी में डुबोकर उसकी जान ले ली। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी व मासूम के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। 24 घंटे के भीतर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहता था और उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी। हालांकि किसी भी परिस्थिति में इस प्रकार की क्रूरता को जायज़ नहीं ठहराया जा सकता। इस दर्दनाक घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि मासूम की हत्या अत्यंत अमानवीय कृत्य है और ऐसे अपराधों पर कानून अपना सबसे सख्त रुख अपनाएगा। लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भी उन्होंने सराहना की। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों को समय रहते समझना और सुलझाना कितना आवश्यक है, ताकि किसी मासूम की जिंदगी इस तरह असमय खत्म न हो।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द...