बिलासपुर

VIDEO :- जिले में अपराधियों का आतंक…सरकण्डा में मर्डर की वारदात के बाद अब कोनी क्षेत्र के ढाबे में गुंडागर्दी का मामला…संचालक से की गई बेरहमी से मारपीट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे है जो मामूली बातों पर हत्या जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है, शहर के सरकंडा क्षेत्र में हुई जघन्य हत्याकांड के बाद लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है, वही अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के एक ढाबा संचालक को बेरहमी से पीट रहे है, जहाँ रहने को तो कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नही की। मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतराई में मुख्यमार्ग पर प्रार्थी सत्य प्रकाश शुक्ला बॉबी ढाबे का संचालन करता है,

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट की घटना।

जहाँ गुरुवार की रात 10:15 बजे कुछ लड़के ढाबे में पहुँचे जो वहां बेवजह गाली गलौच करने लगे, जिन्हें ढाबा संचालक सत्य प्रकाश शुक्ला ने रोका तो सभी युवक मिलकर उसे मारने लगे, प्रार्थी ने इसकी शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया है कि आरोपी युवक किसी राजा खान कबाड़ी के यहाँ काम करते है, जिनके साथ अन्य लड़के थे, जिन्होंने हाथ मुक्के, कुर्सी और हाथ मे पहने कड़े से प्रार्थी की पिटाई की है, जिसके उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई है। मामले कोनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दीवार टूटी, बाड़ा खाली... 19 बकरियां चोरी, रातभर बेखौफ रहे चोर, जिले में फिर पशुपालक बना शिकार VIDEO:- तखतपुर में भीषण आग: गणेश कॉफी होटल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी से लाखों का नुकसान, व्यवस्... पचपेड़ी:- सड़क हादसे की खबर सुन दौड़े भाई, बने लुटेरों का शिकार, बीच रास्ते घेरकर की मारपीट, नकदी और... वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किराएदार युवती से दुष्कर्म, आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल...24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसपी बदले, कलेक्टर संजय अग्रवाल का बिलासपुर और सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण... लंबित राजस्व प्रकरणों पर दिखाई स... "छठी कार्यक्रम बना मौत का मैदान... शराब विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 60 मीटर तक घसीटा, तीन ... फिर एक बड़ी चूक: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे..नगर निगम द्वारा कराया जा... ठगी का नया पैतरा... अश्लील वीडियो और एफआईआर का डर दिखाकर शिक्षिका से 76,500 की साइबर ठगी, घर में घुसकर मारपीट करने वाला आदतन बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार...सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई,