कोटा

मुर्गा दुकान की आड़ में कच्ची शराब बेचने वाला गिरफ्तार…. कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब जब्त

प्रेम सोमवंशी

कोटा – पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम खरगहना निवासी महेश मरकाम अपने दुकान मुर्गा सेंटर में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है, सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की जहाँ पुलिस को देखकर एक व्यक्ति दुकान के पीछे तरफ एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन को लेकर छिपाने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम महेश मरकाम पिता जागेश्वर मरकाम उम्र 23 साल खरगहना थाना कोटा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक 10 लीटर क्षमता वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ 08 लीटर कच्ची महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने हेतु रखना पाया गया। महेश मरकाम का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर ही आरोपी के कब्जे से बरामद कर एक 10 लीटर क्षमता वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द...