रतनपुर

बिलासपुर: भैसाझार में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी… पुलिस ने दो सगे भाईयो को किया गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस ने थाना रतनपुर क्षेत्र के भैसाझार जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूर्व रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया था। दिनांक 04/12/2025 को थाना रतनपुर में सूर्यप्रकाश बघेल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 05/12/2025 को भैसाझार जंगल में उनकी मोटरसाइकिल और संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा और एसडीओपी लालचंद मोहले सहित एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर, थाना रतनपुर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर, मृतक से पुरानी रंजिश रखने वाले दो सगे भाई, रंजीत खाण्डे उम्र 23 वर्ष और सुधीर खाण्डे उम्र 21 वर्ष को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने हत्या के लिए लोहे के पाईप और लकड़ी के बेंत का इस्तेमाल किया था, जिन्हें पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित जब्त कर लिया है। पुलिस अन्य सहयोगियों और पहलुओं की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1.रंजीत खाण्डे पिता स्व. तितरा राम खाण्डे, 23 वर्ष
2. सुधीर खाण्डे पिता स्व. तितरा राम खाण्डे, 21 वर्ष
दोनो निवासी भैसाझार हाल मुकाम भरारी भुंडा। इस मामले में विशेष योगदान देने वाली टीम में थाना प्रभारी रतनपुर उनि कमलेश कुमार बंजारे और सायबर सेल प्रभारी निरी. अजहर उद्दीन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...