छत्तीसगढ़बिलासपुर

एक और हत्या से दहली न्यायधानी, दोस्तों पर ही है हत्या करने का संदेह

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शाम तक किसी नतीजे तक पहुंचने की बात कह रही है

प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार सुबह 4:00 बजे पन्ना कॉलोनी में युवक की रक्त रंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रिंग रोड क्रमांक 2 के पन्ना कॉलोनी में तड़के लोगों को एक युवक की औंधी पड़ी लाश नज़र आई। तुरंत इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला, लाश मिनोचा कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय शुभम केसरवानी की है। शुभम पिछली रात अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था और रात को घर नहीं लौटा। उसकी हत्या क्यों और किसने की है पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। शुभम पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है और शुरुआती संदेह उसके दोस्तों पर ही जताया जा रहा है। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश या किसी विवाद के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। दोस्तों पर संदेह की वजह यह भी है कि साथ में होने के बावजूद किसी दोस्त ने इसकी सूचना शुभम के परिजनों को क्यों नहीं दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शाम तक किसी नतीजे तक पहुंचने की बात कह रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...