मस्तूरी

दहेज के नाम पर विवाहिता को किया जा रहा था प्रताड़ित, शिकायत के बाद पति और सास हुए गिरफ्तार…. बाइक और सोने की चैन की कर रहे थे डिमांड

उदय सिंह

मस्तूरी – दहेज के नाम पर न जाने कितनी बेटियों को प्रताड़ित किया गया होगा, कई को तो अपनी प्राणों की आहुति भी देनी पड़ गई और कई को जिंदा जला दिया गया, फिर भी इस सामाजिक बुराई को परिवारों में स्वीकारा जा रहा है, जिसकी बली फिर एक बेटी चढ़ी है। दरअसल पीड़िता ईशा प्रवीण निवासी ग्राम दर्रीघाट का विवाह दिसंबर 2019 में रायगढ़ इंदिरा नगर निवासी मुस्ताक शेख से हुआ था विवाह के कुछ समय तक  उसका पति शेख मुस्ताक उसे घर पर अच्छे से रखा  लेकिन समय बीतने के साथ ही उसके पति एवं सास नसीमा शेख के द्वारा दहेज के नाम पर उसे प्रताड़ित  किया जाने लगा, बेवजह लड़ाई झगड़ा कर परेशान करने लगे साथ ही दहेज के तौर पर एक मोटरसाइकिल और सोने के आभूषण की मांग की जाने लगी कुछ समय तक पीड़िता इस परेशानी को नजरअंदाज करती रही लेकिन जब प्रताड़ना बढ़ गई तो वह अपने घर वालों को सूचना दी पीड़िता के घर वाले तथा ससुराल पक्ष की सामाजिक बैठक भी हुई फिर भी बात नहीं बनी परेशान होकर पीड़िता के द्वारा मस्तूरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, मस्तूरी पुलिस के द्वारा मामले में धारा 498 ए, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया, प्रकरण महिला से संबंधित होने के कारण संवेदनशील थाना प्रभारी मस्तूरी के द्वारा तत्काल इस घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई और एक टीम का गठन कर आरोपियों के निवास इंदिरानगर थाना कोतवाली जिला रायगढ़ पर रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्ताक शेख उसकी मां नसीमा शेख को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।   

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...