मस्तूरी

टॉयलेट साफ करती मिली 5 वीं कक्षा की छात्राएं, सरकारी स्कूल का ये हाल….सफाईकर्मी नियुक्त लेकिन व्यवस्था ठप्प

उदय सिंह

मस्तूरी – शासकीय योजनाओं का कागज पर भलीभाँति क्रियान्वयन किया जाता है लेकिन जमीनी स्तर पर उस योजना और व्यवस्था की पोल खुल जाती है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले जोंधरा के उन्नत प्राथमिक शाला संजयनगर में 5 वीं की छात्राओं को स्कूल का टॉयलेट साफ करते हुए पाया गया, जब छात्राओं से इसकी जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि टॉयलेट गंदा था, जिसकी वजह से बदबू आती थी और उपयोग करने में परेशानी होती थी, जब किसी ने सफाई नही की तो उन्होंने खुद मिलकर टॉयलेट की सफाई करने का निर्णय लिया। जब उसने स्कूल के सफाईकर्मी के बारे में पूछा गया तो जानकारी मिली सफाईकर्मी है लेकिन वह स्कूल नही आते।

प्रधान पाठक की भूमिका पर भी संदेह…

मामले में स्कूल के प्रधान पाठक की भूमिका भी संदेह जता रही है कि कही उनके कहने पर तो बच्चे टॉयलेट साफ करने नही लगे थे, जब उनसे पूछा गया तो वो साफ इससे मुकर गए, वही उन्होंने सफाईकर्मी होने की बात भी कही।

सफाईकर्मी रहता है नदारत….

मामले में जब जानकारी जुटाई गई तो यह तथ्य भी सामने आया कि स्कूल में पदस्थ सफाईकर्मी प्रधान पाठक का भतीजा है, जो कभी कभी ही स्कूल आता है, ऐसे में बच्चों को ही स्कूल की सफाई करनी पड़ती है।

अब इस घटना ने यह तो उजागर कर दिया कि सरकारी स्कूलों में सफाई व्यवस्था कैसी चल रही है, वेतन लेने वाले तो केवल अपनी हाजरी भर रहे है और काम बच्चों को करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,