मस्तूरी

सीआरपीएफ जवान और उसकी पत्नी की एक साथ उठी अर्थी….देखने वालो के नही थम रहे थे आंसू, पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने खुद को मारी थी गोली

उदय सिंह

मस्तूरी – पत्नी के आत्महत्या की खबर सुनते ही सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली थी,

जिसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

शनिवार को पति पत्नी दोनों की अर्थी घर से उठी तो श्रद्धांजलि देने पहुँचे लोगों की आंखें नम हो गई। गौरतलब है कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकेरा में गुरुवार सुबह नवविवाहित यामिनी जगत उम्र 22 वर्ष ने अपने घर में फाँसी लगा आत्महत्या कर ली थी।

जिसकी खबर सुन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तैनात सीआरपीएफ जवान पति चन्द्रभूषण जगत उम्र 25 वर्ष ने खुद को अपने सर्विस रायफल से गोली मार आत्महत्या कर ली थी।

पिछले महीने 15 दिनों की छुट्टी में घर आया था जवान

सीआरपीएफ जवान चंद्रभूषण की शादी 3 महीने पहले यामिनी से हुई थी, जिसके बाद पिछले महीने ही जवान छुट्टी पर घर आया था, बीते 28 फरवरी को ही वह लौटा था और ड्यूटी पर था, इसी बीच यह घटना हुई।

दो गोलियां चलाईं थी जवान ने…

सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की आत्महत्या की खबर सुनते ही अपनी सर्विस गन से खुद को दो गोली मारी थी जिसमें पहली मिस हो गई लेकिन दूसरी गोली ने उसकी जान ले ली।

एक साथ उठी अर्थी और हुआ दाह संस्कार

इस दुखद घटना के बाद पूरा क्षेत्र गमगीन है, जहाँ दोनों पति पत्नी की एक साथ अर्थी उठी तो वही एक साथ दाह संस्कार भी किया गया,

इस दौरान जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए श्रद्धांजलि दी गई, जहाँ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप