रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में कोरोना 500+ की स्पीड पर, संक्रमितों का आंकड़ा 20000 पार, शनिवार को 9 मौत भी….आज मिले कुल 568 नए कोरोना पॉजिटिव

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना की फूल स्पीड पर कोई प्रशासनिक प्रबंधन का ब्रेक काम नही कर रहा है। अब तो कोरोना की रफ्तार 500 से कम होने का नाम ही नही ले रही है। रोजाना इसी स्पीड से ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की पहचान हो रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भी 568 नए मरीजो की पहुँचना हुई है। जिसमे सबसे अधिक 165 मरीज रायपुर जिले से है। तो वही दुर्ग जिले से 64 , रायगढ़ से 55 , बिलासपुर से 39 , बीजापुर से 34 , राजनांदगांव व सरगुजा से 31-31 , गरियाबंद से 30 , जांजगीर – चांपा से 21 , नारायणपुर से 13 , सुकमा से 11 , सूरजपुर से 09 , बालोद , कोरबा व कांकेर से 08-08 , जशपुर व दंतेवाड़ा से 07-07 , धमतरी से 06 , मुंगेली से 05 , कबीरधाम व बलौदाबाजार से 04-04 , महासमुंद से 03 , बेमेतरा से 02 , बस्तर , कोण्डागांव व अन्य राज्य से 01-01 मरीज मिले है। इस बीच प्रदेश के 372 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अब भी प्रदेश में 20078 संक्रमित मरीजो की पहचान हो चुकी है। जिसमे 7495 एक्टिव मरीजो का इलाज कोविड हॉस्पिटलो में चल रहा है। 

नही थम रहे मौत के मामले,,कोरोना लगातार निगल रहा जीवन

प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना अब प्रदेश के लोगो के जीवन पर भारी पड़ने लगा है। क्योंकि रोजाना ही कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हो रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भी हैल्थ डिपार्टमेंट ने प्रदेश में 9 मरीजो के मौत होने की पुष्टि की है। जिनमे रायपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिट बेमेतरा निवासी 27 वर्षीय गर्भवती महिला,अयोध्या नगर चंगोराभांठा रायपुर निवासी 24 वर्षीय पुरुष,दुर्ग निवासी 35 वर्षीय पुरुष,तेलीबांधा रायपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष,मुस्लिम पारा दुर्ग निवासी 17 वर्षीय पुरुष,लोधीपारा रायपुर निवासी 43 वर्षीय पुरुष, कुंदरापारा दुर्ग निवासी 50 वर्षीय महिला और एम्स में भर्ती शंकर नगर रायपुर निवासिनी 54 वर्षीया महिला सहित अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती दर्रीपारा अंबिकापुर निवासी 54 वर्षीय पुरुष शामिल है। इन मरीजो को मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना मरीजो के मौत का आकड़ा 189 तक पहुँच चुका है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...