कोटा

नहाने के दौरान अरपा भैसाझार नहर में डूबा बिलासपुर का युवक, अब तक गोताखोर नहीं ढूंढ पाए उसकी लाश

प्रेम सोमवंशी

कोटा – के पास स्थित अरपा भैसाझार बैराज नहर में नहाने के दौरान देवरीखुर्द बिलासपुर में रहने वाला युवक डूब गया। बुधवार को देवरीखुर्द तोरवा निवासी 26 वर्षीय प्रदीप यादव अपने दोस्त चंदन दास के साथ अरपा भैसाझार बांध में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के बाद दोनों दोस्त नहर में नहाने लगे।

इसी दौरान गहराई में प्रदीप यादव डूब गया। उसके दोस्त चंदन दास ने उसकी मदद करनी चाहिए लेकिन देखते ही देखते प्रदीप यादव आंखों से ओझल हो गया।

इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सक्रिय होने पर गोताखोरों ने प्रदीप यादव को ढूंढ निकालने की कोशिश की लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण वे कामयाब ना हो पाए।

अब गुरुवार सुबह गोताखोर एक बार फिर से प्रदीप यादव की तलाश करेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि गहरे पानी में डूब जाने से अब तक प्रदीप यादव की मौत हो चुकी होगी।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने...