कोटा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक : अरूण सिंह चौहान

प्रेम सोमवंशी

कोटा – अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्ध कोटा नगर की सभी राष्ट्रीय योजना इकाइयों शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, डॉ. सी.वी.रमन विश्वविद्यालय, सी.एस.आर.महाविद्यालय एवं शासकीय डी.के.पी. उ.मा. विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शहीद दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जय स्तम्भ चौक कोटा में युवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत को आजादी की कीमत के रूप में लाखों कुर्बानियां देनी पड़ी थी। 23 मार्च को तीन स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजों ने फांसी पर चढ़ा दिया था।

उनके बलिदान ने कई लोगों को स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। यही कारण है कि इन तीनों क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. हम सभी को शहीद भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा संकल्प कार्यक्रम में हमें यह प्रण लेना चाहिए कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के द्वारा किए गए त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए भारत की तरक्की व उत्थान के लिए हम ईमानदारी एवं मेहनत से कार्य करेंगे. यहीं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. रासेयो समन्वयक डॉ. जय शंकर यादव ने बताया कि राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए सरदार भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को देश के अमर सपूतों के बलिदान का सदैव स्मरण रखने की अपील की. पीओ विक्रम धर दीवान ने बताया कि हम अपने शहीदों के सपनों को कर्मठता, सेवा भाव एवं साफ सफाई रख कर भी साकार कर सकते हैं.

स्वयंसवेकों के द्वारा इंकलाब जिंदाबाद के नारे एवं देशभक्ति के गीत गाकर शहीदों के बलिदान का गुणगान किया गया। इस शहीद दिवस एवं युवा संकल्प कार्यक्रम को कार्यान्वित करने में डॉ. ए. के श्रीवास्तव, मनीष मुखर्जी, हेमंत सिंह राजपूत, संदीप ठाकुर, प्रखर दुबे, श्रुति महापात्रा, गुरुदेव भाटिया, तोमेश्वर प्रसाद, लव सिंह, हर्ष श्रीवास एवं रासेयो के स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...