रायगढ़

रेलवे बिजली तार चोरी करते हाई वोल्टेज करंट से युवक की मौत… 4 आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेरसा में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना 26 मार्च 2025 को हुई थी, जब मृतक दिनेश साहू 33 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया, अपने साथियों के साथ बिजली तार चोरी करने गया था और करंट की चपेट में आ गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना धरमजयगढ़ में मर्ग क्रमांक 24/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस को घटनास्थल से एक वायर कटर बरामद हुआ। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए गए। साथ ही मृतक के साथियों से भी पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि मृतक एक बिजली मिस्त्री था और उसके साथियों ने यह जानते हुए कि रेलवे खंभे में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो रहा है, उसे खंभे पर चढ़ाकर तार काटने भेजा था। करंट लगने से दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। मर्ग जांच के पश्चात पुलिस ने अपराध क्रमांक 98/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 303(1), 62 एवं 3(5) बीएनएसएस के अंतर्गत गैर इरादतन हत्या व चोरी का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम के नेतृत्व में की गई तफ्तीश में आरोपियों की पहचान के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों मनोज साहू 33 वर्ष, नरेश साहू 26 वर्ष, चंदन सारथी 26 वर्ष और प्रमोद साहू को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी नवधाराम पटेल, जो घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन CG13 AJ 2072 का स्वामी है, फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कटर समेत अन्य सामान भी जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी कमला पुसाम और उनकी टीम की तत्परता से इस गंभीर प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। पुलिस अब फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए सतत प्रयासरत है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...