बिलासपुर

भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित…निगम चुनाव में भाजपा ने बनाई बढ़त, विपक्षी प्रत्याशियों के नामांकन हुए निरस्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपनी पहली बढ़त दर्ज कर ली है मंगला के वार्ड क्रमांक 13 दीनदयाल नगर के भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल ने निर्विरोध निर्वाचित होने में सफलता प्राप्त की है ज्ञात हो वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशि श्याम पटेल के नामांकन पत्र को आरक्षित वर्ग के सीट पर जाति संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण निरस्त कर दिया गया और इसी तरह निर्दलीय प्रत्याशी नर्मदा पटेल को आयोग द्वारा निर्हारित सूची में नाम शामिल होने जाति प्रमाण पत्र को अमान्य घोषित कर नामांकन फार्म रिजेक्ट कर दिया जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी के एक मात्र उम्मीदवार रमेश पटेल निर्विरोध निर्वाचित हो गए यह खबर फैलते ही भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इसे भाजपा का विजय द्वार बताते हुए कहा कि बिलासपुर नगर निगम में पिछले पांच वर्षों के भ्रष्टाचारी अत्याचारी नेताओं के लिए इस बार पार्षद प्रत्याशि के लिए कार्यकर्ता खोजना मुश्किल था यही वजह है कि हड़बड़ी में वे अपने प्रत्याशी से जरूरी दस्तावेज भी पूरा नहीं करा पाए बिलासपुर निगम में 30 से 35 कांग्रेस प्रत्याशी ऐसे हैं जो जबरिया चुनाव मैदान में धकेल दिए गए हैं जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि यह अप्रत्याशित घटनाक्रम कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करती है आज प्रमुख विपक्षी पार्टी के पास कोई रणनीति नहीं है आपसी कलह और हार की निराशा से घिरे हुए कांग्रेस नेता टिकट बांटने के पूर्व उनकी योग्यता पर भी विचार नहीं कर पाए।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...