गरियाबंद छत्तीसगढ़

मस्तुरी क्षेत्र से कार में सवार होकर घूमने गरियाबंद जतमई घटारानी जा रहे कार सवार हुए हादसे का शिकार…प्रधान आरक्षक और सरपंच प्रतिनिधि की मौके पर हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

उदय सिंह

गरियाबंद – मस्तुरी क्षेत्र के सरपंच,सरपंच प्रतिनिधि एवं पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक समेत 4 लोग गरियाबंद जिले के जतमई-घटारानी घूमने जा रहे थे जिनकी कार रास्ते मे दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमे पीछे बैठे 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई वही 2 लोग घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक, ग्राम जैतपुरी सरपंच पुरन केवर्त, ग्राम पंचायत पतईडीह सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव एवं थाना पचपेड़ी में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा ये सभी चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक की कार में सवार होकर शुक्रवार शाम 5 बजे गरियाबंद जिले के जतमई-घटारानी घूमने जा रहे थे।

जो रात 10:30 बजे के आसपास छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा के पास कार का अगला टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए और उनकी कार 2 से 3 बार पलटी मारते हुए भीषण दुर्घटना की शिकार हो गई।

जिससे कार में सवार सभी लोगो को गंभीर चोटे आई वही पचपेड़ी थाना में तैनात रामबहोर सिन्हा और ग्राम पतईडीह सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई।वही जैतपुरी सरपंच पुरन केवर्त एवं अनूप नायक घायल हो गया जिसमे अनूप नायक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कार को कौन चला रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।वही आसपास गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना थाना छुरा पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया वही मृतकों के शव को मरचूरी भेज मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना उपरांत आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

घटना के कुछ घंटे पहले ही अपने मोबाइल में लगाया था स्टेटस

मृतक प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा घटना के कुछ घंटे पहले ही अपने साथ घूमने जाने वाले अपने मित्रो के साथ फोटो शेयर किया था। जिसकी कुछ घंटो बाद दुर्घटना में मौत हो गई उसी फोटो में साथ दिख रहे अन्य गंभीर रूप से घायल है।वही इस घटना की जानकारी लगते ही मस्तूरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला