रायपुर

कोरोना अपडेट:- 3336+नए पॉजिटिव, 67000+ कुल संक्रमित, मौत के आंकड़े 407….कोरोना की रफ्तार, हर घंटे औसतन 100 मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना की रफ्तार हर घन्टे बढ़ती ही जा रही है। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों से एक घन्टे में औसतन 100 से अधिक मरीज मिल रहे है। जिन्हें मिलाकर सोमवार को प्रदेश में 3336 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमे एकबार फिर सबसे ज्यादा 756 मरीज रायपुर जिले से मिले है। साथ ही दुर्ग में 424, राजनांदगांव में 327, बिलासपुर में 308, रायगढ़ से 213, जांजगीर से 189, कबीरधाम से 164, बीजापुर से 89, सरगुजा से 86, धमतरी से 81, महासमुंद से 79, बालोद से 72, सूरजपुर से 69, दंतेवाड़ा से 55, कोरिया से 53, मुंगेली से 50, बस्तर से 47, बलौदाबाजार से 43, कोंडगांव से 37, बेमेतरा से 35, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 33, कोरबा से 26, नारायपुर से 24, कांकेर से 22, गरियाबंद से 19, जशपुर से 17, बलरामपुर से 8, सुकमा से 4, अन्य राज्य से 6 मरीज मिले हैं। वही प्रदेश में मौतो की संख्या में भी जबदस्त इजाफा हो रहा है। सोमवार को प्रदेश से 18 संक्रमित मरीजो के मौत का मामला सामने आया है। जिसमे रायपुर में 7, बिलासपुर और रायगढ़ से 4 -4  सहित दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा में 1-1 मरीजो की मौत हुई है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 407 हो गई है। जबकि प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 67327 हो गई है। जिसमे सोमवार को 1178 स्वस्थ हुए है। जिसके बाद भी छत्तीसगढ़ में 33645 एक्टिव मरीज है, जो जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार