रतनपुर

4 क्विंटल से भी अधिक गांजे की खेप पकड़ी पुलिस ने, मिनी ट्रक में चारे के नीचे छिपाकर कर रहे थे तस्करी…एक आरोपी गिरफ्तार 2 फरार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिलासपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाईयों को पकड़ने के अभियान के तहत् भारी मात्रा में एक सफेद टाटा ट्रक में अवैध गांजा उड़ीसा रायगढ़ की ओर से बिलासपुर जिले में आ रहा था, जिसे तत्काल कार्यवाही एवं घेराबंदी करने के लिए एसएसपी बिलासपुर द्वारा एण्टी काइम एवं सायबर यूनिट प्रभारी हरविंदर सिंह को अपनी पूरी टीम लेकर मुखबिर के बताए जगह पर तत्काल घेराबंदी करने के निर्देश दिए जिस पर यूनिट के सभी कर्मचारियों व नारकोटिक्स सेल के उपनिरीक्षक व थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक एवं आरक्षक हेमंत सिंह को लेकर दो टीमें बनाकर सघन वाहन चेकिंग तत्काल प्रारंभ की गयी घुमा तिराहा पर सुबह लगभग 4.30 बजे मुखबिर के बताए वाहन नंबर के अनुसार एक सफेद रंग की टाटा ट्रक क्रमांक सी.जी .04 जे.सी 4014 आते दिखी जिसे रोकवाने का प्रयास किया गया लेकिन ड्रायवर पुलिस को देखकर बैरिकट तोडकर गाडी तेजी से फदहाखार रोड की ओर भगाने लगा जिसे तत्काल दूसरी टीम द्वारा पूर्व नियोजित योजना के अनुसार एक ट्रक अडाकर रोका गया मिनी ट्रक का ड्रायवर कूद कर भागने का प्रयास करने लगा

जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिया गया पुछताछ में उसने अपना नाम डॉक्टर बेहरा पिता त्रिलोचन बेहरा उम्र 41 साल निवासी मार्केटसाही पोस्ट एवं जिला देवगढ़ उडीसा का होना बताया एवं ट्रक में पशु आहार होना व उसे तखतपुर क्षेत्र में किसी पोल्ट्री फार्म में छोडने जाना बताया ट्रक की सघन तलाशी लेने पर पशु आहार की करीब 60 बोरियों के नीचे 12 बोरियों में 01-01 किलोग्राम के पैकेट के शक्ल में कुल 04 क्विंटल 10 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा हुआ मौके पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया । देर सुबह तक चली इस कार्यवाही में ट्रक का नंबर सी . जी . 04 जे . सी 4014 फर्जी होना पाया गया ट्रक का असली नंबर ओ . डी . 15 क्यू 0036 है । ट्रक मालिक एवं ट्रक सम्बलपुर उडीसा के है ड्रायवर के फोन नंबर एवं उससे की गयी पुछताछ में उसने यह कबूल किया कि वह पिछले कई महिनो से हरिश साहू निवासी मोपका व विष्णु सोनी निवासी बलौदा के लिए उडीसा से गांजा ला रहा है । आज भी वह इन दोनो गांजा तस्करो के लिए गांजा लेकर आ रहा था लेकिन पुलिस के द्वारा पकड़ा गया । इस तरह बिलासपुर पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में कुल 04 क्विंटल 10 किलो गांजा किमती लगभग 4100000 / – रूपये का एवं घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा मिनी ट्रक मॉडल 1010 कीमत लगभग 1900000 / – लाख रू को जप्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...