रायपुर

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह…पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान आवेश में आकर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को सूचक रवि बुंदेल ने थाना कोतवाली में सूचना दी थी कि छुईया तालाब के पास किराए के मकान में रहने वाली पार्वती साहू घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। महिला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक स्थिति संदिग्ध होने के कारण पुलिस जांच में जुटी रही। बाद में 8 मई को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण गला घोंटने से दम घुटना बताया। इसके बाद थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस उपायुक्त मध्य-क्षेत्र के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान मकान मालिक और आसपास के लोगों ने बताया कि घटना वाले दिन मृतिका के पति ललित कुमार उर्फ विक्की को आखिरी बार घर में देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने बताया कि उसका पत्नी पार्वती साहू से लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने कपड़े से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ललित साहू उर्फ विक्की, निवासी महासमुंद हाल श्रीराम नगर रायपुर को गिरफ्तार कर मृतिका का मोबाइल जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,