मस्तूरी पचपेड़ी

17 वर्षीय बच्चे को अज्ञात हाइवा ने लिया था चपेट में, इलाज के दौरान हुई मौत….आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकुलकारी के आश्रित ग्राम लोढाबोर में 28 मार्च की सुबह मेन रोड किनारे चल रहे नाबालिग लड़की 17 वर्षीय अन्नपूर्णा यादव पिता प्यारेलाल यादव को हाइवा ने ठोकर मार घायल कर दिया था, और हाइवा दुर्घटना कर मौके से फरार हो गया था।

घायल बच्चे का इलाज बिलासपुर हॉस्पिटल में चल रहा था जिसकी दशा गम्भीर होने पर आज सुबह ही रायपुर रिफर किया गया था। जिसकी दोपहर को मौत हो गई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौप दिया।

जिसके बाद परिजन शव को लेकर शाम 6 बजे अपने गृह ग्राम लोढ़ाबोर पहुँचे, जहाँ आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क में रखकर हाइवा एवं ड्राइवर को तत्काल गिरफ्तार करने एवं उचित मुआवजा देने चक्कजाम कर दिया है।

मौके पर मस्तूरी तहसीलदार अतुल कुमार वैष्णव,थाना प्रभारी मस्तूरी प्रकाश कांत एवं पचपेड़ी थाना प्रभारी सुनील कुर्रे समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...