रायगढ़

सड़क हादसा :- अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार युवक….हॉस्पिटल पहुँचने से पहले तीनो ने तोड़ा दम

रमेश राजपूत

रायगढ़ – दोपहर सारंगढ़-बरमकेला मार्ग जंगल के भीतर कोनी मोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमे एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटर सायकल को ठोंकर मार दिया है जिससे मोटर सायकल में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वही घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी बरमकेला स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जंहा ट्रक क्रमांक OD-16-H/9805 खड़ी थी, जिसका चालक ट्रक वहीं खड़ी कर फरार हो गया था।

जिसके बाद बरमकेला पुलिस तत्काल तीनों युवकों को सीएचसी बरमकेला लाया गया जहां डॉक्टर ने तीनों की मौत होने की जानकारी दी,वही बरमकेला पुलिस द्वारा ट्रक को थाना लाया गया और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान नीलांबर बरिहा पिता बोधीराम बरिहा उम्र 26 साल निवासी ग्राम मल्दा थाना सारंगढ़, दीनबंधु बरिहा पिता डोकरा बरिहा उम्र 30 वर्ष निवासी माल्दा सारंगढ़ एवं चंद्रसेन चौहान पिता स्वर्गीय श्याम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी सराईपाली के रूप में हुई है।

मृतकों के संबंध में जानकारी मिली है कि वे तीनों बरमकेला से अपने घर मल्दा बाइक पर जा रहे थे इसी बीच ट्रक का चालक सारंगढ़ से खाली ट्रक लेकर बरमकेला की ओर आ रहा था, इसी बीच ये हादसा हो गया, इस पूरे मामले में बरमकेला पुलिस द्वारा ट्रक क्रमांक OD-16-H/9805 के चालक पर धारा 304-A IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...