बिलासपुरयोग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल में भी किया गया योगाभ्यास

डेस्क

21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी एसईसीएल मुख्यालय वसंत विहार स्थित वसंत क्लब , इंदिरा विहार स्थित प्रदर्शनी कला मंदिर और वसंत विहार स्थित नर्मदा क्लब में योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलरी क्षेत्रों में भी योगअभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए पी पांडा, निदेशक कार्मिक डॉ आर एस झा निदेशक तकनीकी आरके निगम सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी ,इंदिरा विहार स्थित प्रियदर्शनी कला मंदिर में निदेशक तकनीकी एम के प्रसाद महाप्रबंधक कार्मिक ए के सक्सेना अधिकारी और विभाग अध्यक्ष कर्मचारी गृहिणी बच्चे श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियो ने भी शामिल होकर योग अभ्यास किया।

विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इस आयोजन में जुटे। यहां योग प्रशिक्षकों ने गर्दन को चारों ओर घुमाने, स्कंद संचालन, कंधों के व्यायाम ,कटी चालन घुटना संचालन के साथ योगासन ताड़ासन वृक्षासन पादहस्तासन अर्ध चक्रासन त्रिकोणासन और बैठकर किए जाने वाले आसन जैसे वृहद् कोणासन, यजासन , उत्तान मंडूकासन वक्रासन पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन जैसे मकरासन भुजंगासन शलभासन सेतुबंध आसन उत्तानपादासन अर्ध हलासन पवनमुक्तासन शवासन कपालभाति नाड़ी शोधन अनुलोम विलोम शीतली भ्रामरी और ध्यान का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के समापन से पहले सबसे मन को संतुलित रखने आत्मविश्वास में वृद्धि करने परिवार समाज और विश्व की एकता स्वास्थ्य और शांति के वृद्धि के लिए प्रार्थना करने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...