कोटा

गूंजी किलकारी : डायल 112 वाहन में हुआ प्रसव , मां और बच्ची दोनों स्वस्थ

प्रेम सोमवंशी

कोटा- थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलमहुवा में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजन ने डायल 112 को कॉल किया। महिला को अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ गई, जिससे वाहन में ही डिलीवरी करानी पड़ी। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला के प्रसव के समय आने पर उसे अस्पताल ले जाने डायल 112 की मदद ली गई।

प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर और चालक मुनेंद्र जायसवाल ने गर्भवती को अस्पताल ले जाने गांव से कुछ दूर ही निकले थे, तभी प्रसव पीड़ा बढ़ गई। महिला की सास ने वाहन में ही उसका प्रसव कराया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जच्चा- बच्चा को टेंगनमाडा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि डायल-112 सुविधा शुरू होने से डिलीवरी को लेकर लोगों को राहत मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...