पचपेड़ी

बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोधरा के पुराना बाजार वार्ड क्रमांक 6 में शनिवार दोपहर एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान निर्मल पटेल पिता सुदामा पटेल उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर देखा तो निर्मल पटेल की लाश कमरे में म्यार से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना प्रभारी कमला पुसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को घर में सुरक्षित रखवा दिया है। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ...