निगमबिलासपुर

निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम प्रोजेक्टर डिजाइन में निकली खामी, एजेंसी को नोटिस और प्रेमेंट रोकने के दिए निर्देश

डेस्क

निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने शनिवार की सुबह निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम और व्यापार विहार स्थित स्मार्ट सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम के प्रोजेक्टर डिजाइन में खामी होने की बातें सामने आई, जिसपर कमिश्नर ने डिजाइन बनाने वाले एजेंसी को नोटिस जारी करने और प्रेमेंट रोकने के निर्देश दिए।

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शनिवार की सुबह निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम और व्यापार विहार स्थित स्मार्ट सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेनेटोरियम के डिजाइन बनाने वाली एजेंसी जीटी डिजाइन द्वारा डोम के हिसाब से प्रोजेक्टर डिजाइन में खामी होने की बात सामने आई। दरअसल प्लेनेटोरियम के डोम के साइज के हिसाब प्रोजेक्टर को प्रस्तावित नहीं किया गया था। यहां एक प्रोजेक्टर प्रस्तावित किया गया गया है, जबकि प्लेनेटोरियम के साइज के हिसाब से दो प्रोजेक्टर प्रस्तावित होना चाहिए, लेकिन डीपीआर में एक ही प्रोजेक्टर प्रस्तावित होने के कारण यहां प्लेनेटोरियम के अभिनय में क्लीरियार्टी की दिक्कतें आने की बात सामने आई। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने डीपीआर निर्माण एजेंसी जीटी डिजाइन को नोटिस देने के साथ समस्त भुगतान रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने व्यापार विहार स्थित निर्माणाधीन स्मार्ट सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान आनंदा होटल से रामा पोर्ट तक पैदल चलकर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर चैंबर के ऊपर होने और कई जगह सड़क पर ग्रीपिंग कार्य ठीक नहीं होने पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने इंजीनियर और ठेकेदार को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता से किसी तरह की समझौता नहीं करने की हिदायत देते हुए गुणवत्ता के साथ तय समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगम के ईई पीके पंचायती, सहायक अभियंता सुरेश बरुआ, उपअभियंता श्रीकांत नायर सहित अन्य अधिकारी व ठेकेदार उपस्थित थे।


व्यापार विहार व्यापारी संघ व निगम प्रशासन द्वारा वृहद रूप में पौधरोपण और व्यापार विहार के व्यावसायिक प्रतिस्ठानों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण का शुभारंभ रविवार की सुबह 11 बजे होगा। प्लेनेटोरियम स्थित आक्सीजोन, त्रिवेणी भवन और व्यापार विहार के रिक्त स्थानों में पौध रोपण होगा। इसी तरह आईडीबीआई बैंक स्थित कार्यक्रम में व्यापारी संघ द्वारा अपने-अपने प्रतिस्ठानों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने का संकल्प लिया जाएगा। दोनों कार्यक्रम के लिए कमिश्नर श्री पाण्डेय ने स्थलों का निरीक्षण कर पौधरोपण कार्य और वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने अधिकारियों व व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय ने त्रिवेणी भवन के बगल में खाली जगह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसी भी हालत में यहां कचरा डंप नहीं होने की बात कही। इसके लिए खाली जगह में वाहनों के प्रवेश रोकने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह जगह-जगह पड़े सीएनडी वेस्ट को पंप हाऊस में रखवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय को व्यापार विहार से तारबाहार फाटक जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कचरा डंप मिला। वहीं सड़क किनारे इधर उधर कचरा फैला हुआ मिला। इस दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय ने व्यापारियों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सड़क पर झाड़ू नहीं लगने की बात कही। इस पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए लायंस प्राइवेट लिमिटेड और सेनेटरी इंस्पेक्टर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल