मनेन्द्रगढ़

पत्रकार की हत्या की गुत्थी सुलझी….बेवफा पत्नी ही निकली आरोपी, प्रेमी के साथ मिलकर घटना को दिया था अंजाम

रमेश राजपूत

मनेन्द्रगढ़– चिरमिरी- भरतपुर – जिले के मनेन्द्रगढ़ में पत्रकार रईस अहमद की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है, घटना को मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था, जिसे मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वही प्रेमी को गिरफ्तार करने पुलिस टीम को झारखंड रवाना कर दिया गया है।

ग़ौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश फॉरेस्ट डिपो के मैदानी क्षेत्र में पड़ी हुई है और लोगों की काफी भीड़ वहां पर एकत्रित है जिस पर पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव की शिनाख्त की गई जिस पर उसकी पहचान पत्रकार रईस अहमद के रूप में की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने फोरेंसिक टीम को जांच पड़ताल के लिए बुलाया जिस पर फॉरेंसिक टीम द्वारा मृतक पत्रकार की हत्या को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया साथ ही पुलिस की टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी भी शुरू कर दी गई।

इस मामले में जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई तो उसकी पत्नी ने घटना के संबंध में जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि कैसे उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सफिया खातून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है

वही उसके प्रेमी साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम बनाकर झारखंड के गढ़वा के लिए रवाना कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...