बिलासपुर

बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा चाकू, एक की हालत गंभीर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी बस स्टैंड के पास बुधवार तड़के एक मोटरसाइकिल में सवार तीन अज्ञात युवकों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार सेंदरी बस स्टैंड के पास रामदास के ठेले के सामने बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच अंकित बघेल और उसका साथी दिले केंवट घूमने निकले थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने दोनों युवकों पर हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चाकू के हमले में अंकित बघेल के बाईं ओर पसली में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। वहीं दिले केंवट के सीने में चाकू लगने से वह भी घायल हो गया।आसपास मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और दोनों घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर अंकित के भाई अशोक बघेल भी तत्काल सिम्स पहुंचे। उन्होंने देखा कि अंकित की हालत गंभीर थी और वह बातचीत करने की स्थिति में नहीं था। गंभीर चोट को देखते हुए अशोक ने उसे बेहतर उपचार के लिए सिम्स से निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। प्रार्थी अशोक बघेल की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 109 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य माध्यमों से पतासाजी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग...