बिलासपुर

न्यायधानी में अपराधियों के हौसलें बुलंद…रात होते ही घट सकती है कोई भी बड़ी घटना, मिर्च पाउडर डालकर लूट की कोशिश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात 3 व्यापारियों से लूट की कोशिश की गई है, सूत्रों की माने तो रपटा पुल के पास दो नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारियों के आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, मगर वे अपने मंसूबे में कामयाब नही हो पाए, ये घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले रपटा पुल के पास की बताई जा रही है। जिसमे चना दुकान का संचालन करने वाले  व्यापारी ओमी साहू और दो अन्य लोग रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, इसी बीच रपटा पुल के पास 2 नकाबपोश लूट की वारदात को अंजाम देने बाइक से वहा पहुंचे, और व्यापारियों के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन व्यापारियों ने हिम्मत दिखाई और जैसे तैसे लुटेरों से बचकर वह घर पहुंचे, वही ज़्यादा रात होने के कारण वे थाने में शिकायत नही किए, जिसके बाद शुक्रवार को कोतवाली थाने में घटना की शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि बैग में 2 लाख रु रखे थे, सोचने वाली बात यह है कि लुटेरों को पता कैसे चला कि उनके बैग में पैसे है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की वो पहले से ही रेकी कर रहे थे,और मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

अपराधियों के हौसले बुलंद

कोतवाली क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग नही होने की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है इसका ताज़ा उदाहरण गुरुवार को हुई घटना है, जिसमे लुटेरों ने बेखौफ होकर लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की,और नाकाम होने के बाद फरार हो गए, बहरहाल इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। पर ये बेहद ही गंभीर विषय है जिसे देखते हुए पुलिस को गंभीरता दिखानी चाहिए और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर