कोटा

फेसबुक से हुआ प्यार, फिर शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, कोटा थाना में मामला दर्ज

प्रेम सोमवंशी

कोटा – रतनपुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी युवक दुष्कर्म करता रहा जब युवती ने युवक से शादी की बात कही तो युवक शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने कोटा थाना पहुँचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती की पहचान यशवंत साहू पिता जय राम साहू निवासी छीरपानी थाना कुकदुर जिला कबीर धाम से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। मोबाइल से बात करते करते दोनो में धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी और एक दूसरे को चाहने लगे। आरोपी द्वारा युवती के साथ शादी कर जीवन गुजारने के सपने दिखाने लगा और युवती को अपने झांसे में ले लिया जिसके बाद आरोपी यशवंत साहू दिनाँक 3/01/2022 को युवती से मिलने की गुजारिश की जिसके बहकावे में आकर युवती ने हामी भर दी जिसके बाद आरोपी युवक कोटा नगर में रहने वाले अपने परिचित के घर युवती को लेकर आया जहां युवक के द्वारा युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद 28/01/2022 को फिर से कोटा लाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। शारीरिक संबंध बना लेने के बाद युवक द्वारा युवती से शादी न करने की बात कह कर मना कर दिया जिसके बाद युवती कोटा थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई है जिस पर कोटा पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी युवक की पतासाजी में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...