छत्तीसगढ़रतनपुर

कबाड़ से भरे ऑटो को पुलिस ने पकड़ा, माकूल जवाब ना देने पर कबाड़ी गिरफ्तार

चोरी के कबाड़ होने के संदेह में पुलिस ने ऑटो चालक कोटा निवासी भरत वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कबाड़ के नाम पर चोरी के सामानों का अवैध कारोबार चल रहा है , जिसे रोकने के लिए पुलिस ने कबाड़ के कारोबार पर नकेल कसा है ।अब शहर से हटकर कबाड़ी ग्रामीण इलाकों में अपना कारोबार फैला रहे हैं । रतनपुर पुलिस ने गश्त के दौरान खुटाघाट के कर्रा के पास एक ऑटो क्रमांक cg10 2289 को पकड़ा। जिसमें लोहे का कबाड़ भरा हुआ था । पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ की तो वह ठीक-ठाक कुछ नहीं बता पाया ना ही कबाड़ के दस्तावेज पेश कर पाया । चोरी के कबाड़ होने के संदेह में पुलिस ने ऑटो चालक कोटा निवासी भरत वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया है ।जिस ने बताया कि रतनपुर क्षेत्र के गांव में घूम घूम कर वह लोहे के कबाड़ खरीदता है जिन्हें ऑटो में भरकर वह कोटा ले जाता है। पुलिस आरोपी कबाड़ी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...