बिलासपुर

अवैध रेत उत्खनन की वजह से एक मासूम की गई जान, रेत से लदी ट्रेक्टर ने रौंदा बच्चे को

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अवैध रेत परिवहन ने ली एक मासूम की जान ले ली है। जानकारी के मुताबिक़ ट्रेक्टर नदी से रेत लोड कर निकला था तभी बालक उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने सिविल लाईन थाने पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र के धुरी पारा में रहने वाले ऑटो चालक राम कृपाल साहू का 12 वर्षीय पुत्र मुकेश साहू 7 वी कक्षा का छात्र है। 12 तारिक शाम को वह मोहल्ले में साइकिल चला रहा था,तभी मंगला धुरी पारा की तरफ से नदी से रेत लोड कर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेक्टर ने उसे चपेट में ले लिया।

ट्रैक्टर के पहिये में मुकेश के आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रेक्टर चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर मालिक का नाम भुवन टांडे है और चालक भी धुरिपारा का ही है। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी