पचपेड़ी

लोन की क़िस्त वसूली करने पहुँचे एजेंट से मारपीट और लूट की घटना….क़िस्त की रकम मांगने पर भड़के आरोपी

उदय सिंह

पचपेड़ी – पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंवतरा में लोन की क़िस्त वसूली के लिए पहुँचे एजेंट से मारपीट कर उल्टा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है, मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रसौटा जिला जांजगीर निवासी शोभनाथ रत्नाकर एन एंड टी फाइनेंस कंपनी में काम करता है, जो 12 अप्रैल को लोन की क़िस्त लेने पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम भिलौनी सहित अन्य गाँव आया था, इसी दौरान दो कर्जदार वेदप्रकाश टंडन और प्रताप टंडन घर मे नही मिले जहाँ उसे पता चला कि दोनों ग्राम केंवतरा में किसी कार्यक्रम में गए है तो वह भी केंवतरा वसूली के लिए पहुँच गया,

जहाँ वेदप्रकाश टंडन और प्रताप टंडन से जब लोन की क़िस्त चुकाने की बात कही गई तो वह भड़क गए और हमसे पैसा मांगते हो कहकर गाली गलौच करने लगे और उस क्षेत्र के अन्य लोगो से की गई रकम 19 हजार 200, इलेक्ट्रॉनिक डिवाईश कीमती 10 हजार रुपए को बैग सहित लूट कर मारपीट करने लगे, जहाँ से जान बचाकर एजेंट भाग निकला जिसने अपने परिचितों के माध्यम थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने वेदप्रकाश टंडन ,

प्रताप टंडन के खिलाफ 34-IPC, 394-IPC अपराध कायम कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई, जिनके द्वारा बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम भी बरामद कर ली गई है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...