
टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली जिला अंतर्गत ग्राम जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम ठकुरीकापा तराईगांव निवासी दीपक श्रीवास पिता नकुल श्रीवास उम्र 17 वर्ष ग्राम पंचायत में नल जल योजना अंतर्गत चल रहे काम के लिए ट्रैक्टर से रेत ढुलाई कार्य में मजदूरी का कार्य कर रहा था

तभी ट्रैक्टर से अचानक गिर जाने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया इसकी जानकारी जरहागांव थाने में दी गई।