तखतपुर

साथी चरवाहे ने ही की थी हत्या…खाना बनाने की बात पर हुआ था विवाद

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तख़तपुर – थाना क्षेत्र के जुनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम साल्हेडबरी में हुए अधेड़ व्यक्ति की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अप्रेल को ग्राम धुमां के आश्रित ग्राम साल्हेडबरी निवासी हरदेव ध्रुव पिता इंदल सिंह उम्र 48 वर्ष चरवाहे का काम करता है अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण पूरा परिवार इलाहाबाद चला गया और घर की रखवाली के लिए हरदेव ध्रुव को घर में छोड दिया था जो कि अपने पालतू जानवरों को चराने के लिए ग्राम देवरी निवासी दुखूराम केंवट को अपने साथ रखा हुआ था और प्रतिदिन दोनों जंगल तरफ बकरी चराने जाया करते थे सुबह 7 बजे गांव वाले हरदेव ध्रुव को घर अंदर जाते हुए देखे थे और उसके बाद दोपहर 1 बजे तक हरदेव ध्रुव घर में ही था गांव में जब बकरी चराने के लिए उसे घर से निकलते हुए कोई नही देखा

और घर के अंदर से बकरी और बकरे की आवाज आ रही थी तभी गांव की इंदो बाई बाडी की तरफ से अंदर जाकर देखी तो हरदेव ध्रुव खून से लथपथ पडा हुआ था और शरीर से बहुत मात्रा में खून बह चुका था इसकी जानकारी उसने ग्राम पंचायत धुमां के सरपंच आशा ध्रुव को दी जिसकी जानकारी जूनापारा चौकी प्रभारी प्रताप ठाकुर को दी। जहां चौकी प्रभारी ने तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को घटना की जानकारी दी मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि दुखीराम केंवट जो हरदेव ध्रुव के साथ रहता था वह घर और गांव में नही था पुलिस ने दुखी केंवट की आसपास खोजबीन की पर उसके विषय में जानकारी नही मिली थी। आज जब आरोपी दुखीराम पकड़ाया तब बताया कि खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था और टांगी से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे मृतक की मौके पर ही मौत हो गयी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे जुनापारा पुलिस ने सप्ताह भर की खोज बिन के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी