बिल्हा

बिलासपुर:- रिश्तों का कत्ल…. कलयुगी सौतेले पिता की दरिंदगी ने छीना नाबालिग का बचपन… पीड़िता ने दिया बेटे को जन्म

रमेश राजपूत

बिलासपुर – समाज के माथे पर कलंक और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक रक्षक ही भक्षक बन गया। बिल्हा थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के विश्वास और उसके मासूम बचपन का लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। इस हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब हॉस्टल में पढ़ाई कर रही पीड़िता को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसने एक नवजात को जन्म दिया। वह बिटिया, जो आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने लिए हॉस्टल की दीवारों के पीछे अपनी पढ़ाई में जुटी थी, उसे क्या पता था कि उसके अपनों ने ही उसके दामन पर कभी न मिटने वाला दाग लगा दिया है। जब पेट में असहनीय दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, तो वहां के डॉक्टरों और प्रबंधन के पैरों तले जमीन खिसक गई वह मासूम आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस की संवेदनशीलता के बाद जब पीड़िता ने अपनी खामोशी तोड़ी, तो सौतेले पिता का खौफनाक चेहरा सामने आया। आरोपी गिरफ्तारी के डर से भेष बदलकर शिवरीनारायण मेले में भीख मांग रहा था, ताकि कानून के लंबे हाथों से बच सके। लेकिन कुदरत के न्याय और पुलिस की सक्रियता ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। यह मामला महज एक अपराध नहीं, बल्कि उस भरोसे की हत्या है जो एक बेटी अपने पिता पर करती है। आज वह नाबालिग मां और उसका नवजात समाज के दोहरे मानदंडों और अपने ही अतीत के जख्मों के बीच खड़े हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, लेकिन पीड़िता के मन पर लगे घाव शायद ही कभी भर पाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल