पचपेड़ी

तरबूज से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर घुसी नाले में, तरबूज लूटने उमड़ी लोगो की भीड़

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में दोपहर 2 बजे के आसपास अन्य गाड़ी को बचाने के चक्कर मे तरबूज से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे बने नाली में जा घुसी इस हादसे से किसी को चोट नही आई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चिल्हाटी के ग्रामीण बैंक के पास बलौदाबाजार जिला से डोगरीडीह कसडोल से होते हुए जोंधरा तरफ से आ रही पिकअप क्रमांक 04 LT 6101 ने बाइक वाले को बचाने के चक्कर मे पिकअप से अपना संतुलन खो दिया

वही रोड किनारे बनी नाली में जा घुसी यह दुर्घटना देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिसके बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया वही पिकअप के अंदर तरबूज होने की जब लोगो को जानकारी मिली तब तरबूज से हाथ साफ करने लगे।

तभी 112 की टीम मौके पर पहुँची तब लोगो ने पुलिस को देख घटनास्थल से भागने लगे जिसके बाद पिकअप में बचे हुए तरबूज को दूसरे गाड़ी में शिफ्ट कर नाली में फंसे पिकअप को जेसीबी के मदद से बाहर निकाला गया।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...