कोटा

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग,गंभीर अवस्था मे सिम्स रिफर

प्रेम सोमवंशी

कोटा – आपातकालीन सेवा डायल 112 दुर्घटना व अन्य मेडिकल इमरजेंसी घटनाओं के घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जनहानि को होने से रोकने के लिए बनाया गया है. इसी कड़ी में आज शनिवार सुबह लगभग 10 बजे ग्राम पंचायत कुरदर के आश्रित ग्राम उमरिया के एक युवक के लिए डायल 112 वरदान साबित हुई।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कोटा थाना की डायल 112 को इवेंट मिला की ग्राम पंचायत कुरदर के आश्रित गांव उमरिया में एक युवक रामखिलावान मरावी पिता राम सिंह मरावी उम्र 30 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

सूचना पर तत्काल थाना कोटा के डायल 112 के आरक्षक श्याम लाल सोनवानी और डायल 112 के वाहन चालक अनिल घटना स्थल के लिए रवाना हुए। घटना स्थल पर पहुँचकर आहत रामखेलावन के हाथ व अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए थे। डायल 112 के स्टाफ द्वारा आहत को तत्काल 112 वाहन में बिठाकर ग्राम बेलगाहन पहुँचे ही थे कि 108 मिल गयी 112 के आरक्षक द्वारा मरीज को 108 में शिफ्ट किया गया।

108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाया गया जहाँ मरीज की गंभीर स्थिती को देखते हुए डाक्टर द्वारा प्रथम उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...