कोटा

नव विवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का किया प्रयास…. डायल 112 ने पहुचाया  हॉस्पिटल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेड़ापाट में 21 वर्षीय नव विवाहिता ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या का किया प्रयास किया। जिसकी सूचना कोटा थाना की डायल 112 ने की टीम को मिली तत्काल मौके पर पहुँचकर इलाज हेतु नव विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर कराया भर्ती।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेड़ापाट निवासी 21 वर्षीय महिला की शादी एक माह पूर्व ठाकुर कापा तखतपुर में हुई थी।

शादी के बाद महिला अपने मायके 2 दिन पहले ही आई थी। आज अचानक उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसके बाद घरवालों ने देखा की महिला की तबीयत खराब हो रही है। जब उन्होंने उससे पूछा तो उसने कीटनाशक सेवन करने की बात कही जिसके बाद परिजन इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने डायल 112 को कॉल किया।

कोटा थाना की डायल 112 के आरक्षक आशीष वस्त्रकार व चालक मुनेंद्र जयसवाल सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँचकर महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे जहां ड्यूटी डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,