बिलासपुर

तहसीलदार रमेश मोर को लगी हाईकोर्ट से फटकार….फिर भी कलेक्टर है चुप…चहेते को दिया था एकतरफा आदेश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वो कहते है न कि पद को हर कोई सही तरीके से नही संभाल सकता और न ही कोई सही तरीके से चला सकता है, क्योंकि मलाईदार पद और मलाईदार जगह में पोस्टिंग होने के बाद पैसों का भंडार लग जाता है तो इंसान खुद ही भूल जाता है कि आखिर करना क्या है,दरसल बिलासपुर के तहसीलदार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है,जिसके बारे में जितना बोला जाए शायद कम है,हम आपको बता दे बिलासपुर तहसीलदार रमेश मोर के एक के बाद एक लगातार फ़र्ज़ी कामों की सूची बाहर आती जा रही है। पहले मोपका के धूरीपरा के धुरी परिवार की लाखों करोड़ों की ज़मीन में फ़र्जीवाड़ा करने का आरोप लगा। दूसरी शिकायत फ़र्ज़ी आँकड़े पेश करने के लिए 1200 के आसपास नामांतरण को सीधे ग़ायब करने का आरोप लगा। जिन लोगों ने इनसे सम्पर्क करके लेनदेन नहीं किया उन सैकड़ों हज़ारों केस को सीधे एक झटके में भुइयाँ ऑनलाइन सॉफ़्टवेयर से ही सीधे उड़ा दिया गया।
अब तीसरी शिकायत सामने आयी है जिसमें वंदना हॉस्पिटल मंगला वाले मामले में तहसीलदार रमेश मोर को हाईकोर्ट से ज़बरदस्त फटकार लगी है। हाईकोर्ट ने रमेश मोर के आदेश पर स्टे लगा दिया है और वंदना हॉस्पिटल का ताला खोलने का आदेश जारी कर दिया है। और कहा है कि तहसीलदार ने अपने अधिकार क्षेत्र से आगे जाकर अपने पद का दुरुपयोग कर मनमाना आदेश किया है। सूत्रों से अंदरूनी ख़बर मिली है और चर्चा है कि विपक्ष के रसूखदार डाक्टर से लेनदेन हुआ है। ज़िला प्रशासन को केवल वंदना हॉस्पिटल में ख़ामियाँ नज़र आ रही है और शहर के बाक़ी हॉस्पिटल पाक साफ़ है और अंतर्राष्ट्रीय मापदंड को पूरा करते हैं ऐसा उनको दिखता है। जबकि आपको बता दे की शहर के ऐसे कई हॉस्पिटल है जिनके ख़िलाफ़ ज़िला प्रशासन को गम्भीर से गम्भीर शिकायतें मिली , खबरें भी छपी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री से बिलासपुर वासियों को 15 साल बाद कुछ आस थी लेकिन अब वह भी पूरी होते दिखाई नहीं दे रही है इन बाहरी प्रांत के अधिकारियों के कारण। फिलहाल यह मामला अब और ज्यादा उलझता जा रहा है जिसमे तहसीलदार भी शामिल है जिनकी वजह से विवादास्पद होते जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार...