कोटा

कोटा:घर के आंगन में सो रहे बुजुर्ग की अज्ञात व्यक्ति ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस,,

प्रेम सोमवंशी

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दवन पुर में उस समय सनसनी फैल गई जब घर के आंगन में सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग बुद्धू राम मरकाम पिता सोनहर मरकाम की लाश खून से लथपथ पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देखी, पड़ोस में रहने वाली महिला के अनुसार लगभग सुबह 7:00 बजे बाड़ी में गोबर फेकने गई थी उसी वक्त महिला की नजर बुद्धू राम के आंगन तरफ पड़ी सुबह 7:00 बजने के बाद भी बुद्धूराम सोकर नहीं उठा तो महिला ने पास के ही और लोगों को बुलाकर बुजुर्ग को आवाज लगाई

लेकिन बुद्धूराम के नहीं उठने से शक हुआ , जब पास के लोगों द्वारा जाकर देखा गया तो बुजुर्ग के सर से खून टपक रहा था जिसे देख सभी दंग रह गए उसके बाद हत्या की बात आग की तरह गांव में फैल गई आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर डॉग स्कॉट को भी बुलाया , हत्या के आरोपी की तलाश करते डॉग को कीसी प्रकार की सफलता नहीं मिली कुछ दूर घूमने के बाद डॉग वापस उसी शव के पास आ गया , जिससे कोटा पुलिस के लिए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझने में मदद नहीं मिल पाई

बहरहाल कोटा पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है, अब देखना यह होगा कि कोटा पुलिस अंधे कत्ल की गुत्थी कब तक सुलझा पाती है।

error: Content is protected !!
Letest
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल