बिलासपुर

न्यायधानी में नकाबपोश लुटेरों का आतंक…ज्वेलर्स दुकान संचालक को लगी गोली, एक आरोपी गया पकड़ा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमे लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। ये घटना गोड़पारा स्थित लकड़ी टाल के सामने शनिचरी के पुराना मुन्नू स्कूल के सामने की है जहाँ तीन डकैतों ने ज्वेलरी की दुकान में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश डकैतों ने ज्वेलरी दुकान के संचालक दीपक सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया है। वही गोली कांड की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल डकैती और गोली चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। घटना करीब 2:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है दो मोटरसाइकिल सवार होकर तीन व्यक्ति दीपक ज्वेलर्स के सामने पहुंचे और दुकान में घुसकर फायरिंग कर दिया फायरिंग में दुकान संचालक के पीठ पर गोली लगी है। पुलिस के अनुसार घायल को तत्काल अपोलो अस्पताल रिफर किया गया है पता लगाया जा रहा है कि डकैतों ने कितने रुपए और सोने-चांदी को पार किया है। उमेश कश्यप ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है जल्द ही फरार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर