बिलासपुर

7 आत्मानंद स्कूलों में 168 पदों के लिए मिले 11 हजार आवेदन…. दावा आपत्ति 31 मई से 4 जून तक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले की 7 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में संविदा आधार पर 168 विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित तिथि तक 11002 आवेदन प्राप्त हुए है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ऑनलाईन तरीके से 23 मई तक आवेदन लिए गये। जिले में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दयालबंद, चिंगराजपारा, पचपेड़ी, सीपत, बेलपान, करगीकला एवं सकरी में स्कूल शुरू किये जाने है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदनों के परीक्षण उपरांत 31 मई को पात्र-अपात्र आवेदकों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस पर दावा-आपत्ति 31 मई से 4 जून तक लिये जाएंगे। प्रमाण पत्रों का सत्यापन 6 जून से 10 जून तक किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 11 जून को होगा। अंतिम सूची पर दावा-आपत्ति 11 जून से 13 जून तक लिया जाएगा तथा चयन सूची और प्रतिक्षा सूची 15 जून को प्रकाशित की जाएगी। भरती का कार्य कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय चयन समिति की देखरेख में किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर...