कोटा

निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर दिया जागरूकता का संदेश

प्रेम सोमवंशी

कोटा-आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला अग्रसेन भवन कोटा में आयोजित किया गया. शिविर में रक्त, शुगर, एनीमिया, कोरोना टीकाकरण, कुष्ठ जांच, मलेरिया, त्वचा जांच, दंत जांच, शिशु स्वास्थ्य, मातृ स्वास्थ्य, सामान्य चिकित्सा सहित अनेक प्रकार के जांच काउंटर के माध्यम से चिकित्सकों के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक भी किया गया. जांच के पश्चात जरुतर अनुसार दवा का भी वितरण किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरूण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा पहुंचता है साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की भी लोगों को जानकारी मिल पाती है. कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य शिविर में शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 7 स्वयंसेवकों जयंत गुप्ता, जतिन सोनी, अंकित साहू, अमन गुप्ता, आशु गुप्ता, मिथिलेश उइके एवं हिमांशु बघेल के द्वारा रक्तदान कर जागरूकता का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन, बीएमओ डॉ. मिथिलेश गुप्ता, कृष्ण कुमार राव ब्लड बैंक प्रभारी जिला चिकित्सालय बिलासपुर, टी.एस. चौहान सीनियर लैब टेक्नोलॉजिस्ट, बी.एल. देवांगन, डॉ. बी.के. वैष्णव, बीपीएम श्रीमती श्वेता सिंह, डॉ. अमित दुबे, डीपीएम पिथुली मजूमदार, बी. एल. देवांगन, खुलेश्वर प्रसाद, अनमोल मिंज, प्रांजल साहू, प्रो. शान्तनु घोष, डॉ. जय शंकर यादव समन्वयक रासेयो डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय एवं शिवशंकर नामदेव कार्यक्रम अधिकारी शासकीय आत्मानंद डी.के.पी. उ. मा. विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही.

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...