छत्तीसगढ़बिलासपुर

मतदान के प्रति समाज को जागरूक करने में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका कलेक्टर ने दिया जागरूकता संदेश

हर पांच साल में हमें लोकतंत्र का सहभागी बनने का अवसर मिलता है, इसलिये हमें इसमें सहभागिता निभानी चाहिये

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगल वार को लाईवलीहुड कॉलेज निपनिया के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। कार्यक्रम में आकर्षक रंगोली सजाकर मतदाता जागरूकता के संदेश दिये गये। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय अलंग ने छात्र-छात्राओं से कहा कि युवाओं की पहली जिम्मेदारी है कि मतदान के लिये योग्य होते ही मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। आपमें से जो भी 18 वर्ष के हो गये हैं और मतदाता सूची में नाम नहीं है तो आज ही फॉर्म भरकर दीजिये आपका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। युवाओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आप समाज में जाकर अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। डॉ अलंग ने सभी को ईवीएम और वीवीपेट के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के नोडल और जिला पंचायत सीईओ रीतेश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान हो ये हमारा संकल्प है। प्रत्येक वोट की कीमत बहुत होती है। हर पांच साल में हमें लोकतंत्र का सहभागी बनने का अवसर मिलता है, इसलिये हमें इसमें सहभागिता निभानी चाहिये।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...