कोटा

माँ- बेटे ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, कोटा पुलिस जाँच में जुटी

प्रेम सोमवंशी

कोटा –थाना अंतर्गत ग्राम कलार तराई में माँ व बेटे ने एक ही फंदे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों यह कदम किन कारणों के चलते उठाई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की सूचना पर कोटा पुलिस मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कलारतराई निवासी मृतका कृष्णा बाई मानिकपुरी उम्र 40 वर्ष व पुत्र अशोक दास मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष ने अपने ही घर के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जिसकी जानकारी लगते ही परिवार वालो ने कोटा पुलिस को दी। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिवार वालों का बयान दर्ज किया। मृतका का बेटा संतोष दास मानिकपुरी ने बताया कि माँ कोटा में कुछ लोगो के घर बर्तन पोछा करने का काम किया करती थी।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही है शायद लोन लिए थे जो हर हप्ते पटाया करते थे, वही यह भी बताया की भाई के सीने में दर्द हुआ करता था शायद यही कारण हो सकता हैं। फिलहाल कोटा पुलिस मामले की जाँच में जुट गई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...