कोटा

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और संगठन सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

उदय सिंह

कोटा – सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डाक बंगला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने, आगामी गतिविधियों एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ठाकुर प्रेम सोमवंशी (पत्रकार) को समाज का अध्यक्ष, अजय चौहान को सचिव तथा हरेंद्र सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शेष कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक में किए जाने की जानकारी दी गई।

बैठक की शुरुआत कोटा फिरंगी पारा निवासी भोला सिंह ठाकुर एवं ग्राम धुमा निवासी कलेश्वर सिंह राजपूत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम दरबार एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के विकास और संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संरक्षक सुरेश सिंह चौहान सहित विकास सिंह, देवेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, डॉ. रंजीत सिंह पवार, रवि ठाकुर, गोपाल सिंह ठाकुर, जयराज सिंह दीक्षित, मुकेश मौनस, शैलू ठाकुर, घनश्याम सिंह सिसोदिया, संजू चौहान, पुरुषोत्तम क्षत्रिय (मिंटू), प्रेमवंत सोमवंशी, विजेंद्र सिंह राठौर, विवेक सिंह, अमित सिंह,

शिव सिंह ठाकुर, दीपक ठाकुर, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, सरजू सिंह, आशीष सिंह क्षत्रिय, अभिषेक सिंह सोमवंशी, अमन सिंह चौहान, आदित्य सिंह चौहान, ओजस्वी सोमवंशी सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...