बिलासपुर

स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत विज्ञान तथा हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन

डेस्क

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे उ.मा. विद्यालय क्रमांक 02 बुधवारी बाजार बिलासपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर विज्ञान तथा हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्वच्छता तथा अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाने की इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला तथा सोच का सकारात्मक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में अधिकांश माडल स्वच्छता एवं ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया पर आधारित थे। प्रदर्शनी में स्मार्ट बायोटायलेट, वेक्यूम क्लिीनर कोच जैसे उत्कृृष्ठ माडल शामिल थे। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रादर्शो को सराहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता ललित धुरंधर एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती ने ने छात्र-छात्राओं के बनाए हुए प्रादर्शों का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रादर्शों की सराहना की। साथ ही छात्र-छात्राओं को सन्देश दिया कि अपने ज्ञान का उपयोग समाज कि सेवा और भलाई में लगाएं और अपना तथा स्कूल का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य महेश बाबू ने अतिथियों और स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने तथा छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...