निगमबिलासपुर

धार्मिक प्रतीक हटाने के मामले में नहीं थम रहा हंगामा, मंगलवार को भी नगर निगम में मचाया बवाल

डेस्क

शहर की पहली स्मार्ट सड़क मिट्टी तेल लाइन में बन रही है । लंबे अरसे से यहां मौजूद कुछ मंदिर और जैतखंभ को हटाने पर सहमति नहीं बन रही थी। आखिरकार सड़क के बीचो-बीच बने मां शारदा काली मंदिर और जैतखंभ को हटाने पर सहमति बनी और निगम का अमला सोमवार को यहां कार्यवाही के लिए पहुंचा, लेकिन स्थानीय लोगों ने इस कार्यवाही का जमकर विरोध करते हुए नगर निगम के अधिकारियों पर ही हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही। स्थानीय सतनामी समाज के जैतखंभ को हटाने की बात पर यहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी। नगर निगम के इंजीनियर सुरेश बरुआ पर लोगों ने हमला कर दिया। वही लोग इंजीनियर पी के पंचायती को भी यहां बुलाने लगे लेकिन पिछले दिनों इसी मामले में उन पर संभवतः हमला हुआ था इसलिए उन्होंने व्हां नहीं जाना ही सही समझा ।

मिट्टी तेल गली में अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय युवकों के साथ कुछ कांग्रेसियों ने भी हंगामा मचाया और निगम के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। हैरानी इस बात की रही कि इस दौरान पुलिस मूकदर्शक और आराम फरमाती रही । यहां कार्यवाही के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला । मंदिर को हटाने के दौरान एक महिला जोर-जोर से चिल्लाते हुए झूपने लगी। जैसे ही कार्यवाही रूकती, वह ठीक हो जाती और कार्रवाई शुरू करते ही वह दोबारा ऐसा करने लगती। इधर सतनामी समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि कार्यवाही से पहले उन्हें सूचना नहीं दी गई। लिहाज़ा वे जैतखंभ को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं कर पाए , लेकिन निगम अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने इस संबंध में करीब साल भर पहले ही समाज के लोगों को सूचित कर दिया था। कुल मिलाकर विकास के कार्य में बाधा बन रहे लोगों ने यहां जमकर सोमवार को तो हंगामा किया ही, मंगलवार को भी बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और सोमवार की कार्यवाही के खिलाफ हंगामा करने लगे। इस कारण से नगर निगम कार्यालय जंग का मैदान बना नजर आया । बड़ी मुश्किल से हंगामा करने वालों को समझाइश देकर वापस लौटाया गया। लेकिन इतना तय है कि विकास के कार्य को धार्मिक रंग देकर विकास की गति को रोकने की कोशिश की जा रही है । अगर शहर में इसी तरह के प्रयास होते रहे तो फिर नगर निगम के लिए विकास करना संभव नहीं होगा। शहर को व्यवस्थित करने के लिए थोड़ी कुर्बानी सबको देनी होगी। अगर नागरिक यह बात नहीं समझ सकते तो फिर उन्हें निगम और शासन से बेहतरी की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...