जांजगीर चाँपा

नौकरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी…. पुलिस नहीं कर रही एफआईआर दर्ज, एक व्यक्ति को 3 बार दे दिया नियुक्ति आदेश

रमेश राजपूत

शिवरीनारायण :- सेवा सहकारी समिति राहौद के अध्यक्ष मनोज चंदेल पर 3 युवकों को नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपये कि धोखाधड़ी का मामला सामने आया है,वहीं युवकों द्वारा इसकी शिकायत एसपी आफिस में कि गई थी,युवकों व गवाहों का बयान लगभग 10 दिन पहले शिवरीनारायण थाना में लिया जा चुका है,लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।दरअसल पुरा मामला सेवा सहकारी समिति राहौद का है,जहाँ लेखापाल, विक्रेता,चौकीदार पद के लिए वैकेसी निकाला गया,वहीं तीनों पद पर भर्ती के लिए सेवा सहकारी समिति राहौद के अध्यक्ष मनोज चंदेल द्वारा लेखापाल पद के लिये देवेन्द्र साहू से 4लाख5 हजार,विक्रेता पद के लिये कमलेश साहू से 4.50 लाख,चौकीदार पद के लिये हेमंत जायसवाल से 3 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति आदेश 23/10/2020 को दिया गया,वहीं तीनों युवकों द्वारा वहां ड्यूटी भी किया गया,इस दौरान उनको किसी भी प्रकार का वेतन भुगतान भी नहीं किया गया। वहीं अब नियुक्ति को सही तरीके से नहीं होना बताते हुए संयुक्त पंजीयक बिलासपुर से निरस्ती आदेश जारी कर दिया गया है।वहीं जब इसकी जानकारी युवकों को हुई तो उनके द्वारा मनोज चंदेल से जानकारी चाही तो मनोज चंदेल आना-कानी करने लगा।

पुलिस आरोपी को बचाने में जुटी,नहीं कर रही एफआईआर

वहीं अपने साथ हुए धोखाधड़ी कि लिखित शिकायत तीनों युवकों द्वारा बीते 14 जून को जांजगीर-चांपा एसपी कार्यालय में कि गई थी,जिसपर शिवरीनारायण थाना में युवकों व गवाहों का लगभग 10 दिन पहले बयान लिया जा चुका है,लेकिन पुलिस द्वारा अबतक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना में पदस्थ एक एएसआई से मनोज चंदेल का मधुर संबंध होने के कारण उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है,अब तक के पुलिस कि रवैया से भी यहीं सही साबित हो रहा है।

एक युवक को 3 बार दे दिया नियुक्ति आदेश

सेवा सहकारी समिति राहौद के अध्यक्ष मनोज चंदेल द्वारा कमलेश साहू को 2018,2019, 2020 में विक्रेता पद के लिये एक ही व्यक्ति को फर्जी तरीके से 3 बार नियुक्ति पत्र दे दिया गया,आखिर किन कारणों से फर्जी तरीके से एक ही व्यक्ति को मनोज चंदेल द्वारा 3 बार नियुक्ति पत्र दिया गया ये भी जांच का विषय है,क्युकि जब 2018 में युवक कि नियुक्ति विक्रेता के पद पर हो चुकी थी तो 2 बार फिर किन कारणों से नियुक्ति पत्र दिया गया,इस दौरान कमलेश साहू द्वारा 2018 से ही सेवा सहकारी समिति राहौद में ड्यूटी किया जा रहा है,लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें आजतक किसी भी प्रकार का वेतन भुगतान नहीं किया गया,जब युवक को अपने साथ हुए ठगी का अहसास हुआ तो उनके द्वारा एसपी से लिखित शिकायत कि गई है,लेकिन पुलिस इसपर किसी भी प्रकार कि कार्यवाही नहीं कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...